{"_id":"5973997a4f1c1b330d8b4821","slug":"41500748154-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाटर हाउस में रह रहे है विदेशी नागरिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाटर हाउस में रह रहे है विदेशी नागरिक
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। स्लाटर हाउस में विदेशी नागरिकों के रहने और उनसे अवैध वसूली किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इसके चलते एलआईयू और पुलिस अलर्ट होते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
शनिवार सुबह कोतवाली पहुंचे एक युवक ने स्वयं को म्यांमार के जिले मुंडल अंतर्गत थाना बागिदान के लाम्बा निवासी शैफुल कलाम पुत्र अब्दुल कलाम बताया। उसने बताया कि पिछले काफी समय से वह गंगोह के स्लाटर हाउस में पशु कटान का काम करता है। वहां रहने वाले बांग्लादेश और म्यांमार के दो युवक उसे पकड़वाने और गलत काम में फंसवाने की धमकी देकर जबरन हफ्ता वसूली करते हैं। अब वह उनकी हरकतों से आजिज आ चुका है। उसने रंगदारी वसूलने वालों के नाम सहर अली और अब्दुल कलाम बताए। क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की मौजूदगी से पुलिस और एलआईयू में खलबली मच गई। कोतवाली पहुंचे म्यांमार निवासी युवक के कागजों को भी खंगाला जा रहा है।