{"_id":"596fa7b54f1c1ba7038b45a2","slug":"41500489653-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारेषण केंद्र पर व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारेषण केंद्र पर व्यापारियों ने किया हंगामा
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अंधाधुंध बिजली कटौती से खफा व्यापारी नेताओं ने बुधवार को 132 केवी पारेषण केंद्र पर जमकर हंगामा किया। उप खंड अधिकारी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों शांत हुए।
मंगलवार की रात छुटमलपुर में रात भर पावर कट लगते रहे। रात में मुश्किल से तीन से चार घंटे ही बिजली मिल सकी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में आधा दर्जन कांवड़ यात्रा सेवा शिविर लगाए हुए हैं। बिजली की आंख मिचौली के चलते इन शिविरों में सेवा कार्य भी प्रभावित रहा। इससे खफा बुधवार की सुबह कस्बे के व्यापारी इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए कमेशपुर स्थित 132 केवी पारेषण केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने एसएसओ अरविंद कुमार को जम कर खरी खोटी सुनाई। इनका कहना था कि पारेषण केंद्र से जानबूझ कर फतेहपुर भादो 33 केवी बिजलीघर की आपूर्ति बाधित की जाती है। इससे छुटमलपुर को 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं का हंगामा बढ़ता देख एसएसओ ने उनकी बात फोन पर उप खंड अधिकारी से कराई। उप खंड अधिकारी ने फोन पर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान रात में निर्बाध बिजली देने का काम किया जाएगा। बिजलीघर पहुंचने वालों में मांगेराम शर्मा, भाजपा नेता विकास गुप्ता, नरेंद्र बंसल, संदीप रोहिला, रामकुमार सैनी, मुकेश शर्मा, शिव कुमार गुप्ता, दीपक कुमार उर्फ सोनू, विपिन सिंघल आदि शामिल रहे।