{"_id":"61044fcc8ebc3e090f5a6191","slug":"41-new-infected-were-found-in-30-days-80-patients-were-cured-saharanpur-news-mrt5496637195","type":"story","status":"publish","title_hn":"30दिन में 41 नये संक्रमित मिले, 80 मरीज हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30दिन में 41 नये संक्रमित मिले, 80 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सक्रिय मरीजों और संक्रमित आने वालों की संख्या में गिरावट, अच्छा संकेत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी से निपटने की तैयारियां चल रही हैं। तीसरी लहर कब तक आएगी या आ चुकी है इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। मगर, मौजूदा स्थिति की बात करें तो सहारनपुर के आंकड़े अच्छा देने वाले हैं।
जुलाई माह में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित आने वालों से दोगुनी है। जुलाई माह के 30 दिन में 41 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। खास बात यह है कि यह 41 संक्रमित 16 दिन में मिले हैं। बाकी 14 दिन ऐसे भी गए हैं, जिनमें एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। ठीक होने वालों की बात करें तो एक जुलाई तक जनपद में 46 सक्रिय मरीज थे, इनकी संख्या अब सात रह गई है। यानी 80 मरीज ठीक हुए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग द्वारा उठाए कदमों की वजह से संक्रमण काफी कम हुआ है। मगर खतरा अभी बरकरार है। लोगों को इस भ्रम में कतई नहीं रहना है कि खतरा टल गया है। ऐसे में उन्हें कोरोना से बचाव के निर्देश का पालन करना है और बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
कोरोना से बचाव को यह करें
बेवजह भीड़ वाले स्थानों जैसे बाजार, मॉल, मेला, अस्पताल आदि न जाएं।
घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हाथों को बार-बार धुलते रहें।
बच्चों को प्रोटीनयुक्त चीजें अधिक से अधिक खिलाएं और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें डराएं नहीं।