फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   407 infected including nine civil court personnel found

सिविल कोर्ट के नौ कर्मियों सहित 407 संक्रमित मिले

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
407 infected including nine civil court personnel found
सहारनपुर। कोरोना बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्क्स को चपेट में ले रहा है। रविवार को मिले 407 कोरोना संक्रमितों में बड़ी संख्या में फ्रंट लाइन वर्क्स शामिल हैं, जिनमें बैंक कर्मी, सिविल कोर्ट कर्मी, पुलिसकर्मी, शिक्षक, डॉक्टर आदि शामिल हैं। जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक कुल 2076 संक्रमित मिल चुके हैं। वर्तमान में जनपद में 1944 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

रविवार को मिले 407 संक्रमितों में भारतीय स्टेट बैंक के 15 कर्मचारी, सिविल कोर्ट के नौ कर्मचारी, जेबीएस हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के दस लोग, जिनमें शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्राएं शामिल हैं संक्रमित मिले हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के छह लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी और मरीज भी शामिल हैं। एसबीडी जिला अस्पताल में हड्डी के एक डॉक्टर भी पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा गंगोह के 15, चिलकाना के 11 तथा विष्णुधाम कॉलोनी माधोनगर के नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। बेहट के आठ, हकीकतनगर के सात, दिगंबर जैन सरसावा और जिला जेल के चार-चार तथा बसेड़ा प्लांट, ऑफिसर कॉलोनी, गोपाल नगर, मुजफ्फराबाद, फंदपुरी और चेंची में तीन-तीन लोग संक्रमित आए हैं। पुलिस लाइन परिसर के भी दो लोग पॉजिटिव आए हैं। बिहारीगढ़, मनोहरपुर, रोडवेज कार्यालय, बस्ती, रामनगर, अब्दुल्लापुर, दिनारपुर, मंधोर, एआरसी सरसावा, माजरी कलां, दुमझेड़ी, बाबैल, नानौता, नकुड़, जमालपुर, बरूली, खडला, रायपुर, शेखपुरा, राघवपुरम, मीरकोट, मोरगंज, बेरीबाग, जनकपुरी, दीनानाथ बाजार, मधुबन विहार, जंधेड़ा, आलमपुरा, इंदिरा कॉलोनी, नूर बस्ती, खानआलमपुरा, आवास विकास, सन सिटी, चर्च कम्पाउंड, नवाबगंज, तिवाया, पुराना कमेला, पूजा एंक्लेव, पंत विहार, लालदास रोड, लेबर कॉलोनी, पंजाबी बाग, नवीन नगर, टोपरी, रोहित विहार, दोबकी, शिव विहार, पठानपुरा, रोहाना कलां, बचीटी, लसवाड़ा, सांपला, सीएचसी सरसावा, गांव साखन कलां, कांकरकुई, चंद्रनगर, मोहल्ला महल, इस्लामनगर, विजय कॉलोनी आदि जगह पर भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

20 फीसदी बच्चे और किशोर
रविवार को मिले 407 संक्रमितों में 20 फीसदी बच्चे और किशोर हैं, जिनकी आयु एक से 19 वर्ष तक है। इनके अलावा 20 से 45 वर्ष के मरीज 60 फीसदी हैं। शेष मरीज 46 वर्ष और उससे अधिक के हैं। यानी कोरोना हर आयु वर्ग को चपेट में ले रहा है। अच्छी बात यह है कि मरीजों की स्थिति ऐसी नहीं है कि उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 131 कंटेनमेट जोन
शहर में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार तक मिले संक्रमितों के आधार पर अभी तक 131 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि रविवार को मिले 407 संक्रमितों की लिस्ट चिकित्सा विभाग से प्राप्त हो चुकी है, जिसमें शहर के मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। जो भी नए क्षेत्र हैं, जहां संक्रमित मिले हैं सोमवार को वहां बैरीकेडिंग और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed