फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   34 vehicles seized in checking campaign, 442 challans

चेकिंग अभियान में 34 वाहन सीज, 442 का चालान

Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
34 vehicles seized in checking campaign, 442 challans
देहरादून हाईवेय पर वाहनो की जांच करते एआरटीओ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष सड़क सुरक्षा अभियान में वाहनों की चेकिंग कर ओवरलोड 34 वाहनों को सीज किया गया, साथ ही विभिन्न कारणों से 442 वाहन चालकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने बताया कि जिले में सड़क सुरक्षा जागरुकता संबंधित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत व्यावसायिक वाहन चालकों का प्रशिक्षण, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों के साथ सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यशाला, विभिन्न चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैंफलेट, पोस्टर आदि का वितरण किया गया। सड़क सुरक्षा संबंधी प्रवर्तन की कार्रवाई भी की गई। चेकिंग के दौरान 34 ओवरलोड वाहनों को सीज कर थानों में खड़ा किया गया। अनाधिकृत रूप से संचालित 34 यात्री वाहनों का चालान किया गया। 204 वाहन चालकों का हेलमेट न लगाने और तथा 94 वाहन चालकों का सीट बेल्ट न लगाने पर चालान किया गया। नशे की हालत में वाहन चलाने पर चार वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभी तक सड़क दुर्घटना के सबसे प्रमुख कारणों में एक ओवर स्पीड वाले 110 वाहनों का भी चालान किया गया। राजमार्गों पर अवैध रूप से खड़े 209 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई तथा छह वाहनों को सीज किया गया। जनपद में चल रहे 10 मोटर ट्रेनिंग स्कूलों की जांच की गयी, जिसमें चार स्कूल मानक के अनुरूप पाए गए। छह ट्रेनिंग स्कूल मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर उनके संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस अभियान में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन देवमणि भारतीय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा, यात्री व मालकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अमित सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed