फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   34 farmers of the district will get relief

जनपद के 34 किसानों को मिलेगी राहत

Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
34 farmers of the district will get relief
सेठपाल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री द्वारा फसल अवशेष जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेेने के निर्णय से जनपद के 34 किसानों को राहत मिलेगी। गत वर्ष जनपद में फसल अवशेष जलाने की 93 घटनाएं दर्ज हुई थीं। जिनमें से 34 किसानों के विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज हुई थीं।
विज्ञापन

कृषि विभाग पिछले कई वर्षों से फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद फसल अवशेष को जलाने की घटनाएं होती रही हैं। जनपद में गत वर्ष फसल अवशेष जलाने की 93 घटनाएं हुईं। जिनमें पराली से लेकर गन्ने की पत्तियों को जलाने के मामले हैं। इनमें 34 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इन किसानों में से 16 की गिरफ्तारी भी हुई। फसल अवशेष जलाने के मामलों में किसानों पर 1.80 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। मुख्यमंत्री के निर्णय से फसल अवशेष जलाने के आरोप में फंसे किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

किसान बोले, मिलेगी राहत
- किसानों को फसल अवशेष को जलाने की बजाए उसे खेत में ही मिला देना चाहिए। इससे मृदा स्वास्थ्य को सुधारने में मदद मिलती है। सरकार को भी फसल अवशेष को जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को जल्द वापस लेना चाहिए। -- सेठपाल सिंह, प्रगतिशील किसान, ग्राम नन्दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल अवशेष को यंत्रों की सहायता से खेत में मिलाना चाहिए। इससे मृदा में न सिर्फ जीवांश कार्बन की मात्रा बढे़गी, बल्कि उसकी जलधारण क्षमता में भी इजाफा होगा। फसल अवशेष को जलाने से मित्र जीवाणु भी नष्ट हो जाते हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का सराहनीय कदम उठाया है। -- महक सिंह, प्रगतिशील किसान, ग्राम चौरा खुर्द।
वेस्ट डी कंपोजर से होगा फसल अवशेष प्रबंधन
सहारनपुर। कृषि विभाग ने इस बार धान की कटाई शुरू होने से पहले ही फसल अवशेष प्रबंधन की तैयारी कर ली है। विभाग की तरफ से किसानों को वेस्ट डी कंपोजर की 15500 बोतलें निशुल्क वितरित की जाएंगी। इससे फसलों के अवशेषों को जीवांश कार्बन में तब्दील किया जा सकेगा। आगामी 25 सितंबर से अभियान के तौर पर बोतलों का वितरण शुरू होगा।

उप निदेशक (कृषि) फसल अवशेष प्रबंधन के लिए न सिर्फ किसानों को जागरूक किया जाएगा बल्कि वेस्ट डी कंपोजर भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। फसल अवशेष जलाने को लेकर किसानों के विरुद्ध दर्ज मामलों में शासन के निर्देशों का पालन होगा। किसानों को खेत में फसल अवशेष प्रबंधन करने के फायदों की जानकारी दी जाएगी।

महक सिंह

महक सिंह- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड़ पर आता ट्रेफिक

दिल्ली रोड़ पर आता ट्रेफिक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed