फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   32 couples tied the knot, vow to live together for life

शादी के बंधन में बंधे 32 जोड़े, जीवन भर साथ निभाने की ली कसम

Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
32 couples tied the knot, vow to live together for life
दुल्हा दुल्हनों को आशीर्वाद देते नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम अर्चना द्विवेदी व शहर के गणमा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनमंच प्रेक्षागृह में शनिवार को 32 जोड़ों का विवाह और निकाह कराया गया। इनमें 25 मुस्लिम जोड़े और सात हिंदू जोड़े शामिल रहे। शासन की ओर से प्रत्येक युगल को 35 हजार रुपये का चेक, मोबाइल, कपड़े और उपहार सहित दस हजार रुपये का सामान गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए दिया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और एडीएम प्रशासन अर्चना द्विवेदी ने सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जनमंच सभागार में कारी अनवर ने कुरान की आयतों के बीच 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया तो दूसरी तरफ आचार्य प्रियव्रत शास्त्री, पंडित मदनदीप जाजवा और पंडित अंशुलदीप जाजवा ने वेद मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात हिंदू युवक-युवतियों के विवाद की रस्म पूरी कराई। नगरायुक्त ने कहा कि सरकार निष्पक्ष रूप से सभी को योजनाओं का लाभ दे रही है। स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि जहां स्वच्छता है वहीं खुदा और ईश्वर है, वहीं खुशहाली है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपने संस्कार में शामिल करने की अपील की। उर्दू अकादमी उत्तर प्रदेश के सदस्य एम आजाद अंसारी, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, व्यापारी नेता शैलेंद्र भूषण गुप्ता ने नव युगलों को बधाई दी। नगरायुक्त की धर्मपत्नी अंतिमा सिंह, जलकल के महाप्रबंधक मनोज आर्य, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उप नगरायुक्त दिनेश यादव, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा, अखिलेश मित्तल, अभिनव गोयल, हंस कुमार, पुनीत गुप्ता, वरुण चौपड़ा, आसिफ युसुफ, मोहम्मद शहजाद, संयोजक वंदना दुआ, कृष्णलाल अरोड़ा, विजय अरोड़ा, गजेंद्र वधवा, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, मुकुंद मनोहर गोयल, अरविंद गोयल, सुमित मलिक आदि मौजूद रहे। संचालन सपना ठाकुर व संदीप शर्मा ने किया।

फोटो ऑफ दा डे: बलिया खेड़ी ब्लॉक में सामूहिक विवाह समारोह में शादी के खुशी के पल जमीन पर भोजन करते ?

फोटो ऑफ दा डे: बलिया खेड़ी ब्लॉक में सामूहिक विवाह समारोह में शादी के खुशी के पल जमीन पर भोजन करते ?- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंचे दूल्हे

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंचे दूल्हे- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंची दुल्हन

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंची दुल्हन- फोटो : SAHARANPUR

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंची दुल्हन

जनमंच में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शादी के लिये पहुंची दुल्हन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed