{"_id":"5c8d4cbebdec22144002dc92","slug":"31552764094-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दिया पिछड़े वर्ग को सम्मान : प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दिया पिछड़े वर्ग को सम्मान : प्रजापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने दिया पिछड़े वर्ग को सम्मान : प्रजापति
सहारनपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकेश प्रजापति ने कहा कि भाजपा में पिछड़े वर्ग को सम्मान मिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार में पिछड़े वर्ग का उत्थान हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र में दोबारा भाजपा सरकार बनवाने का संकल्प दिलाया।
दिल्ली रोड स्थित मैदान पर आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष लोकश प्रजापति और पंडित दीनदयाल उपाध्याय गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को जो सम्मान भाजपा ने दिया है। वह किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इसलिए लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करें। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जीत दर्ज करानी है। कार्यकर्ता इसमें सफल हो गए तो 2014 की तरह ही पूर्ण बहुमत से केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी। विपक्ष चाहे कितना भी एकजुट होकर मोदी के सामने खड़ा हो जाए, लेकिन नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकता है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ के निदेशक अभय चौधरी, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्री मंत्री ओमपाल पोसवाल, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा संयोजक ठाकुर राजवीर सिंह चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, विधायक ब्रिजेश सिंह, आत्माराम गुर्जर, एम. आजाद अंसारी, विनीत कर्णवाल, राहुल लखनपाल शर्मा, मुकेश चौधरी, विपिन चौधरी, गौरव राणा, सुनील पंवार, ओम प्रकाश कांबोज, विपिन चौधरी, मनोज प्रजापति, विकास पंवार, मुनेश त्यागी, मेलाराम, रूचि यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में खाली कुर्सियां चर्चा का विषय बनी रही। मैदान में पीछे की पंक्तियों की कुर्सियां खाली रही। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का कहना है कि लक्ष्य के अनुरूप ही भीड़ जुटी थी। कार्यक्रम कुछ देरी से शुरू हुआ। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं, जिन कार्यकर्ताओं को अन्य कार्यक्रमों में शामिल होना था। वह समय कम होने के चलते चले गए थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पास स्थित पार्टी के नए कार्यालय में मौजूद रहे।