फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जल निगम कर्मचारियों ने चेताया 26 तक मांगें न मानी तो होगा आंदोलन

जल निगम कर्मचारियों ने चेताया 26 तक मांगें न मानी तो होगा आंदोलन

Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जल निगम कर्मचारियों ने चेताया 26 तक मांगें न मानी तो होगा आंदोलन
जल निगम कर्मचारियों ने चेताया 26 तक मांगें न मानी तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छुटमलपुर। उप्र जल निगम समन्वय समिति ने कर्मचारियों की मांगों पर 26 जनवरी तक सकारात्मक घोषणा न किए जाने की दशा में इस बार आर पार के आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके लिए समिति ने कर्मचारियों को लामबंद करना शुरू कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष उप्र जल निगम के विभिन्न संगठनों ने जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले इकट्ठा होकर जल निगम को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बनाने, सप्तम वेतनमान एक जनवरी 2016 से लागू करने और छठे वेतनमान का एरियर एक जनवरी 2006 से मार्च 2010 तक का बकाया भुगतान तत्काल दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन चलाया था। उस वक्त शासन ने कर्मचारियों की मांग पर निर्णय लेने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। कर्मचारियों का कहना है कि इस समिति की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। इसे लेकर अब कर्मचारी नेताओं समिति के प्रवक्ता केके पटेल और जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के प्रांतीय महामंत्री राम स्नेही यादव का कहना है कि यदि 26 जनवरी तक कर्मचारियों की मांगों को मानने की घोषणा नहीं की जाती तो कर्मचारी आर पार के आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने बताया कि आंदोलन की रणनीति के लिए कर्मचारी नेताओं ने सभी जनपदों की इकाईयों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। समन्वयक समिति सहारनपुर के जिला प्रवक्ता परियोजना अभियंता वीपी मित्तल एवं सह प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने बताया कि सकारात्मक निर्णय न होने की दशा में कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं। इसमें धरना प्रदर्शन से लेकर पेयजल योजनाओं पर तालाबंदी तक शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed