{"_id":"5c2d04e2bdec22572908389f","slug":"31546454242-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित
सहारनपुर। सिंचाई विभाग में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन बुधवार किया गया, जिसमें इंजीनियर अशोक कुमार अध्यक्ष चुने गए।
बुधवार को संघ की मासिक बैठक हुई, जिसमें ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर पंवार मुख्य अतिथि रहे और उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार त्यागी विशेष अतिथि रहे। इंजीनियर सुधीर पंवार ने संघ की प्रांतीय गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता इंजीनियर अशोक कुमार और संचालन इंजीनियर अनिल कुमार ने किया। बैठक की समाप्ति पर जनपद सहारनपुर की 2019 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन इंजीनियर एसके गर्ग और प्रांतीय पदाधिकारी इंजीनियर कनिष्क कुमार ने संपन्न कराया। नई कार्यकारिणी में इंजीनियर अशोक कुमार अध्यक्ष, इंजीनियर अनिल कुमार सचिव, इंजीनियर अनुज बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, इंजीनियर पंकज मौर्य उपाध्यक्ष, इंजीनियर विकास बारी वित्त सचिव, इंजीनियर अमित शर्मा संगठन एवं प्रचार सचिव और इंजीनियर राजेश सैनी को लेखा संप्रेक्षक चुना गया।