{"_id":"5bfaefb0bdec2241791484a3","slug":"31543172016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी लेकर फरार हुई महिला के घर के बाहर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी लेकर फरार हुई महिला के घर के बाहर हंगामा
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला पंजाबी बाग की महिलाओं ने एक महिला पर कमेटी के करीब ढाई करोड़ रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने आरोपी के घर के बाहर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तलाश कराने का आश्वासन देकर शांत किया।
सदर कोतवाली के मोहल्ला पंजाबी बाग में रविवार शाम महिलाओं ने एक मकान के सामने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मोहल्ले की एक महिला मोहल्ले में ही महिलाओं की कमेटी डालती है। बताया जा रहा है कि पंजाबी बाग की कई महिलाओं ने उसके पास अपनी कमेटी डाल रखी है। लेकिन अचानक महिला अपने मकान का ताला लगाकर लापता हो गई। मोहल्ले में किसी को भी उस महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं। जब दो दिन में भी महिला नहीं आई तो मोहल्ले के लोगों को संदेह हुआ और उसके मोबाइल फोन पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल नहीं हो सकी जिस पर लोगों ने उसके मकान के पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। दर्जनों महिलाएं उसके मकान के बाहर बैठ गईं। मोहल्ला की ही अनीता, सुषमा, सुनीता, बबली का कहना है कि आरोपी महिला करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया और लोगों को शीघ्र ही तलाश करने का आश्वासन दिया। रात तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।