फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्यमियों को किया जागरूक

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्यमियों को किया जागरूक

Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्यमियों को किया जागरूक
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने उद्यमियों को किया जागरूक
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोजित गोष्ठी में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने उद्यमियों को वायु और जल प्रदूषण रोकने के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाईयों के लिए विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य है।
रेलवे रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रीजनल मैनेजर एसआर मौर्य, महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महानगर महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एसआर मौर्य ने कहा कि सरकार पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति बहुत गंभीर है। लेकिन आज के माहौल में प्रदूषण रोकना मुश्किल काम है। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को प्रदूषण विभाग द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करना चाहिए। सभी फैक्ट्रियों के लिए उनके विभाग से अनापत्ति पत्र लेना अनिवार्य है। जो फैक्ट्री घनी आबादी में आ गई हो उसका लैंड यूज चेंज का सर्टिफिकेट भी लेना होगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं महामंत्री सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि उद्यमियों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। एसके दुआ, राजकुमार विज, शाहिद अहमद, नीरज जैन, अशोक छाबड़ा, गुलशन अनेजा, राजीव मदान आदि ने भी विचार रखे। पवन मिश्रा, संजय जयसवाल, कुंवरपाल सैनी, सुमित सैनी, पीयूष बंसल, पंकज गुप्ता, रविंद्र कालड़ा, दीपक मलिक, अजय खटाना, तनसीर अहमद, हाजी हारून, दिनेश चौधरी, संजय कुमार, आनंद अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, दीपक रस्तौगी, अनिल बांगा, दीपक मल्होत्रा, विवेक दुग्गल, ललित खरबंदा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed