{"_id":"5bf85070bdec22416a474b6b","slug":"31543000176-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्युमिनाई मीट में छात्राओं को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्युमिनाई मीट में छात्राओं को जागरूक किया
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तीन दिवसीय एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसका शुक्रवार को समापन हो गया। मीट के तहत विद्यालय की पूर्व छात्राओं को आमंत्रित किया गया था। पूर्व छात्राओं ने अपनी आगे की पढ़ाई के बारे में बताया।
पहले दिन बालिकाओं ने समूह चर्चा की। दूसरे दिन बाल विवाह, दहेज प्रथा, कानूनी अधिकार, शिक्षा का अधिकार, हेल्पलाइन आदि पर चर्चा की गई, जिससे विद्यालय की छात्राओं का ज्ञानवर्धन हुआ। तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को खोखो, कबड्डी, साइकिल रेस, बैडमिंटन, विभिन्न दूरी की दौड़ कराई गईं, जिनमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में शिक्षाप्रद फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर जीनत, मिस्बाह, नेहा, साक्षी, मीनाक्षी, राखी, अनु, टीना, खुशी आदि शामिल रहीं।