{"_id":"5bce1a66bdec226997413157","slug":"31540233830-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रबंध तंत्र ने मांगी माने, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल प्रबंध तंत्र ने मांगी माने, हड़ताल खत्म
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। दया शुगर मिल में पिछले 12 दिन से चल रहा धरना सोमवार को मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की मांगें मान लिए जाने के बाद समाप्त हो गया। भाजपा के जिला मंत्री ने कर्मचारियों और मिल प्रबंध तंत्र के बीच समझौता वार्ता कराई। दोनो पक्षों में सहमति बनने के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
बता दें कि पिछले 12 दिन से दया शुगर मिल प्रबंधन पर उत्पीड़न सहित अन्य आरोप लगाते हुए कर्मचारी धरना दे रहे थे। दोनों पक्षों में कई बार वार्ता हुई, लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। सोमवार को भाजपा के जिला मंत्री अरुण यादव कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्होंने मिल प्रबंध तंत्र से इस बारे में बातचीत की। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों को मौके पर बुलाकर दोनों पक्षों को आमने सामने बैठा कर वार्ता कराई। वार्ता में तय हुआ कि वेज बोर्ड के अनुसार वेतन का भुगतान होगा, पीएफ दुरुस्त किया जाएगा, पिछले साल का रुका हुआ ओवर टाइम का भुगतान 45 दिन के अंदर तीन किश्तों में कर दिया जाएगा। प्रपत्र 12 नियमानुसार मान्य होगा।
मिल प्रबंधन द्वारा उक्त मांगे मान लिए जाने के बाद कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी। इसके बाद मिठाई बांट कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर दया शुगर मिल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप यादव ने भाजपा जिला मंत्री अरुण यादव का फूल माला पहना कर स्वागत किया तथा मजदूर हित की बात करने पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान दया शुगर मिल उपाध्यक्ष मोहम्मद अली, जीएम प्रोडक्शन बृजेश भारद्वाज, जीएम केन धनराज सिंह, एचआर मैनेजर गौरव गुप्ता तथा यूनियन नेता अमन पाल, नरेंद्र राणा, अंकित शर्मा, तेजपाल, मेलाराम और उमेश त्यागी आदि उपस्थित रहे।