{"_id":"5bb11fa6867a5570e735c200","slug":"31538334630-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ गंगोह-स्वस्थ गंगोह स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ गंगोह-स्वस्थ गंगोह स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ गंगोह-स्वस्थ गंगोह स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ
ंगगोह। लायंस क्लब सेंट्रल द्वारा स्वच्छ गंगोह-स्वस्थ गंगोह स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ सीएचसी परिसर में सफाई अभियान चलाकर किया गया। समापन पांच अक्तूबर को भाषण प्रतियोगिता से किया जाएगा।
रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व पालिका अध्यक्ष नोमान मसूद ने स्वच्छता के लिए श्रमदान करके किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ रहना एवं अपने आस पास के हर स्थान को स्वच्छ रखना हम सब का कर्तव्य है। स्वच्छता के बिना बीमारियों को दूर नही किया जा सकता है। उन्होंने लायंस सदस्यों के साथ सीएचसी परिसर में सफाई की। सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी और संस्था के अध्यक्ष पंकज राजपूत ने भी संबोधित किया। पंकज ने बताया कि एक अक्तूबर को शिव चौंक स्थित रामलीला भवन की सफाई का अभियान चलेगा। लायंस क्लब द्वारा गांधी जयंती पर 2 अक्तूबर को स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा। तीन एवं चार अक्तूबर को सरकारी प्राइमरी स्कूलों में अभियान चलेगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन पांच अक्तूबर को कालेज मार्ग स्थित संगम गार्डन में स्वच्छता-कर्तव्य या मजबूरी विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। अरविंद कपूर, अखिल गर्ग, अशोक ठकराल, वरूण गर्ग, मुकेश कुमार, तलविंद्र कपूर, वासु, माही हबीब, सुनील वर्मा, नीरज गर्ग, रमेश नारंग, नीरज गोयल, अजय खन्ना आदि मौजूद रहे।