{"_id":"5bb11b2d867a55013856af28","slug":"31538333485-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में अमर उजाला का रक्तदान शिविर आज
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा। शिविर के आयोजन में फैमिली ब्लड डोनर ट्रस्ट अमर उजाला का सहयोगी बन रहा है। कोई भी इच्छुक व्यक्ति शिविर में पहुंचकर इस नेक मुहिम का हिस्सा बन सकता है।
अमर उजाला फाउंडेशन अपने सामाजिक दायित्व के प्रति शुरू से ही सजग रहा है। अमर उजाला कई वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करता आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को फिर से रक्तदान शिविर आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन डीआईजी शरद सचान करेंगे। शिविर सुबह नौ बजे शुरू होगा। जनपद का कोई भी स्वस्थ और इच्छुक व्यक्ति शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। क्योंकि रक्तदान करने से शरीर में कोई विकार नहीं आता है, बल्कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी को बचाया जा सकता है। शिविर के आयोजन में फैमिली ब्लड डोनर ट्रस्ट सहयोगी रहेगा। ट्रस्ट के सदस्य तरुण भोला, नितिन सम्राट, राजीव सैनी, पंकज पांचाल और पार्थ माहेश्वरी ने बताया कि उनका ट्रस्ट वर्षों से देश भर में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करता आ रहा है।