{"_id":"5b7f03ea42c79206ed67d144","slug":"31535050730-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलीकार सम्मान से सम्मानित होंगी वरिष्ठ साहित्यकार शोभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलीकार सम्मान से सम्मानित होंगी वरिष्ठ साहित्यकार शोभा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रख्यात साहित्यकार, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी पदमश्री डा. कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर की स्मृति में 15वें शैलीकार सम्मान से वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेेखक शोभा त्रिपाठी को प्रदेश के राज्यपाल सम्मानित करेंगे।
शैलीकार प्रभाकर सम्मान समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र प्रभाकर ने बताया कि 25 अगस्त को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में शैलीकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि उतर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक होंगे। उनके द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार शोभा त्रिपाठी को 15 वें शैलीकार सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह संयोजक हर्ष प्रभाकर ने बताया कि जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज समारोह के अध्यक्ष पद को सुशोभित करेंगे, जबकि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक, पद्मश्री भारत भूषण, मेयर संजीव वालिया विशिष्ट अतिथि रहेंगे।