फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   व्यवहार एवं आचरण से रोगी का कष्ट दूर करें चिकित्स : डा. सिंह

व्यवहार एवं आचरण से रोगी का कष्ट दूर करें चिकित्स : डा. सिंह

Mon, 23 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
व्यवहार एवं आचरण से रोगी का कष्ट दूर करें चिकित्स : डा. सिंह
व्यवहार एवं आचरण से रोगी का कष्ट दूर करें चिकित्सक : डा. सिंह
विज्ञापन

देवबंद। नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने चिकित्सकों से कहा कि वह अपने व्यवहार एवं आचरण से रोगी का कष्ट दूर करने का प्रयास करें। उसमें पैसा व आराम को अवरोध नहीं बनाना चाहिए।

डा. भानू प्रताप सिंह ने कहा कि रोगी सर्वप्रथम हमारे जैसे सामान्य चिकित्सकों के संपर्क में आता है। लेकिन रोग की गंभीरता को देखते हुए हम उसे विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास भेज देते हैं। लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों का रवैया कई बार संतोषजनक नहीं होता, जो गलत परंपरा है। एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल मोदीपुरम के वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डा. अमित शर्मा ने हार्ट अटैक एवं उससे संबंधित लक्षणों व सावधानियों पर स्लाइडों के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी। बताया कि बीड़ी व सिगरेट पीना हृदय रोगी के लिए बेहद घातक है। बैठक में डा. मो. आजम व सुखपाल सिंह आदि ने भी विचार रखे। नीमा एसोसिएशन की तरफ से डा. अमित शर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. जयभगवान गुप्ता और संचालन महामंत्री डा. संजय शर्मा ने किया। इस मौके पर डा. इकरमपाल सिंह, डा. कांता त्यागी, सुनीता सिंह, शशी ठकराल, विजय ठकराल, शब्बीर करीमी, सतीश वर्मा, अजब ंसिंह, चंद्रप्रकाश, सुधीर गुप्ता, संजीव जैन आदि चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed