{"_id":"5aedfde64f1c1b58098b80dd","slug":"31525546470-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर हिंसा के एक साल पूरा होने पर फोर्स रही तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बीरपुर हिंसा के एक साल पूरा होने पर फोर्स रही तैनात
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब्बीरपुर हिंसा के एक साल पूरा होने पर फोर्स रही तैनात
बड़गांव (सहारनपुर)। शनिवार को शब्बीरपुर गांव में हुई हिंसा के एक साल पूरा होने पर ग्रामीण दहशत में नजर आए। हालांकि लोग अपनी दिनचर्या के अनुसार सुबह से ही खेतों में काम पर निकल गए। कोई बाहरी तत्व गांव में घुस कर माहौल खराब न करे, इसे रोकने के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई थी।
बता दें कि पिछले साल पांच मई के दिन शब्बीरपुर में जातीय हिंसा में सुमित राणा नामक युवक की मौत हो गई थी। इस बार भी पांच मई को शब्बीरपुर में दहशत का माहौल था। दोनों पक्षों के लोग किसी विवाद से बचने के लिए सुबह ही खेतों में काम पर चले गए। गांव में सतर्कता के लिए पुलिस गश्त करती नजर आई। वहीं किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा गांव में आकर यहां का माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश से निपटने के लिए सुबह से ही पीएसी के साथ पुलिस बल गांव में जाने वाले मार्गों पर मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एहतियात के लिए फोर्स लगाया गया था।