फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधायक का गेहूं क्रय केंद्र पर छापा

विधायक का गेहूं क्रय केंद्र पर छापा

Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक का गेहूं क्रय केंद्र पर छापा
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने शुक्रवार को गांव अनंतमऊ के सरकारी गेहूं क्रय पर औचक छापामारी की। इस दौरान उन्होंने तौल मशीन, स्टाक रजिस्टर आदि की जांच की। जांच में सभी कार्य संतोष जनक पाया गया। इस मौके पर क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों से उन्होंने बात की और पूछा कि भाजपा सरकार में गेहूं मूल्य से अतिरिक्त 10 रुपये का बोनस दिया जा रहा है। उन्हें वह मिल रहा है या नही। सभी किसानों ने कहा कि उन्हें बोनस दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का आदेश है कि दो दिन के भीतर किसान के गेहूं का पैसा उनके खातों में पहुंच जाना चाहिए। यदि खाते में उनका पैसा समय से नहीं आया है तो वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्या को उनके सामने रख सकता है जिसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यदि गेहूं क्रय केंद्र पर किसी प्रकार की घटतौली हो रही है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed