{"_id":"5aea02f14f1c1b330a8b7d68","slug":"31525285617-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आय दोगुनी करने पर दिया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आय दोगुनी करने पर दिया बल
Updated Wed, 02 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि खेती में किसान उन्नत तकनीक और विविधीकरण का प्रयोग कर गुणवत्ता युक्त उत्पादन करें। इससे किसानों की आय को दोगुना होने में मदद मिलेगी।
बुधवार को जनपद के विकास खंडों पर कृषि कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कैराना लोकसभा चुनाव क्षेत्र में पड़ने वाले विकास खंडों पर कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। दिल्ली रोड स्थित बलियाखेड़ी ब्लॉक पर आयोजित कार्यशाला में मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने और गुणवत्ता युक्त उत्पादन करने पर अपने विचार रखे। कृषि के वैज्ञानिक डा. आई के कुशवाह ने कम लागत में अधिक पैदावार बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। डा. प्रमोद कुमार द्वारा स्टॉल लगाकर पशुपालन की जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी रामजन मिश्रा, एसएमएस यशवीर सिंह सैनी, एससीडीआई मनिकांत वर्मा, एसके बालियान, पीके सक्सेना, हुकम सिंह, मनोज कुमार, अमित कुमार, विमल कुमार, केवी सिंह, विनोद कुमार, बिरम सिंह, नितिन, महेंद्र सिंह, राजराम, नकलीराम, नरेंद्र कुमार, सचिन कुमार, चरतपाल, विपिन कुमार, वकील आदि मौजूद रहे।