फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिलकाना को तहसील बनाने वाले को ही देंगे समर्थन

चिलकाना को तहसील बनाने वाले को ही देंगे समर्थन

Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना को तहसील बनाने वाले को ही देंगे समर्थन
चिलकाना (सहारनपुर)। सर्वदलीय तथा सर्व समाज की बैठक में कैराना लोकसभा उपचुनाव में उस पार्टी को समर्थन देने की बात सर्व सम्मति से हुई जो पार्टी और विकास कार्यों के साथ-साथ चिलकाना को तहसील बनाने का पक्का आश्वासन देगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि के निवास पर क्षेत्र के विभिन्न दलों से जुड़े जिम्मेदार लोगों की बैठक हुई। बैठक में पूर्वचेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद ने कहा कि सभी राजनैतिक दलों ने हमेशा से ही चिलकाना क्षेत्र को विकास की गति से दूर रखा है। उन्होंने कहा जो भी दल कैराना लोकसभा उपचुनाव में चिलकाना में तहसील, टोडरपुर चीनी मिल चलवाने तथा सहारनपुर चिलकाना मार्ग को फोरलेन बनवाने का पक्का वायदा करेगा। उसी दल को समर्थन किया जाएगा। समाजसेवी राजेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर तहसील के लिए संघर्ष करना होगा। डा. हुकम सिंह सैनी ने कहा कि उपचुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं जाएं, जो समस्याओं को हल कराने में सहमति दे। उसी का साथ दिया जाना चाहिए। सुधीर कुमार जैन, राव अब्दुल हई, गफूर प्रधान, चौधरी वाजिद, डा. शहजाद, चौधरी संजय प्रधान, भरत शर्मा, यशपाल सैनी आदि ने भी की चिलकाना को तहसील बनवाने का आश्वासन देने वाले प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही। इस दौरान वेदपाल सैनी, शिवनन्दन शर्मा, चौधरी मारूफ, इस्माइल हुसैन पूर्व चेयरमैन, कुसम चन्द सैनी, मुस्तकीम, ताहिर प्रधान, हाजी इमरान, खालिक प्रधान, नेमचन्द सैनी, महबूब प्रधान, बख्ते मुनीर, बाबूराव, विनोद गुप्ता, वीरेन्द्र जैन, चौधरी महताब, यूनुस कुरैशी, अनिल सैनी सन्नी अरोड़ा आदि थे। बैठक में क्षेत्र के38 गांव के प्रधान तथा पूर्व प्रधान एवं जिम्मेदार लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रधान अच्छे सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed