{"_id":"5a93094b4f1c1bf07b8b9543","slug":"31519585611-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल रंगों से नहीं फूलों से खेलें होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल रंगों से नहीं फूलों से खेलें होली
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मित्र मंडल की बैठक में केमिकल रंगों की बजाए फूलों से होली खेलने का आह्वान किया गया। उन्होंने होली की महत्ता बताते हुए कहा कि यह पर्व लोगों को एक दूसरे के करीब लाता है। इससे सामाजिक सद्भाव बढ़ता है।
रविवार को जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राजीव सिंघल ने कहा कि केमिकल युक्त रंग लगाने से त्वचा संबंधी कई विकार पैदा हो जाते हैं। इसलिए हमें अबीर गुलाल के साथ ही फूलों की होली खेलनी चाहिए। संरक्षक राजीव लट्टू और वरिष्ठ महामंत्री प्रवीण आहूजा ने कहा कि होली का त्योहार हमें एक दूसरे के करीब लाता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक फूलों का गुलदस्ता है, जिसमें विभिन्न धर्म और जातियों के लोग एक साथ प्रेमपूर्वक रहते हैं। सामाजिक सौहार्द को आगे बढ़ाने की सीख हमें अपने पर्वों से ही मिलती है। इस मौके पर विनय दुआ, पवन कालरा, विजय भारद्वाज, विनोद गुंबर, सरदार मनजीत सिंह घई, पंकज गुप्ता, रम्मी धवन, खैरातीलाल, दीपक गोयल, संजय कर्णवाल, मनोज विजय, दिनेश भंडारी आदि रहे।