फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त: कश्यप

कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त: कश्यप

Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्त: कश्यप
बेहट (सहारनपुर)। भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से ही केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है। निकाय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसलिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरडी पब्लिक स्कूल परिसर में आहूत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सहित निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले पर विकास कार्य हो रहा है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों से विरोधी दलों में बौखलाहट है। जिला विस्तारक मनोज सैनी ने बैठक में मौजूद तीनों के मंडलों के पदाधिकारियों से संगठन की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों को गति देने के लिए सेक्टर स्तर पर प्रभारी नियुक्त कर उन्हें सेक्टर स्तर पर बैठकें करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, सूर्यकांत राणा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गाबा, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान, महामंत्री सुभाष सैनी, अनिल काम्बोज, भोपाल काम्बोज, अरुण शर्मा, कर्ण सिंह, राकेश चौहान, अखिलेश बंसल, वीरेंद्र काम्बोज आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed