फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इजरायली प्रधानमंत्री के भारत दौरे का विरोध करेगी जमीयत: मदनी

इजरायली प्रधानमंत्री के भारत दौरे का विरोध करेगी जमीयत: मदनी

Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
इजरायली प्रधानमंत्री के भारत दौरे का विरोध करेगी जमीयत: मदनी
जमीयत महासचिव मौलाना महमूद मदनी बोले : भारत हमेशा से फिलिस्तीन मसले पर फिलिस्तीनियों का दोस्त रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देवबंद(सहारनपुर)। मुसलमानों की सबसे बड़ी जमात जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि 14 जनवरी को भारत दौरे पर आ रहे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के दौरे का शांतिपूर्वक तरीके से विरोध किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की जाएगी कि बेंजामिन नेतान्याहू को भारत न आने दिया जाए।

बृहस्पतिवार को खास बातचीत में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि फिलिस्तीन के मसले पर भारत हमेशा से फिलिस्तीनियों का हामी व दोस्त रहा है और भारत ने हमेशा वहां के दबे कुचले मजलूम लोगों के हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। यही इस देश की परंपरा रही है। इसलिए इस देश के नागरिकों की यह जिम्मेदारी है कि वह इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के भारत दौरे का विरोध करें और फिलिस्तीन की जनता के साथ सहयोग के तौर पर उनसे मोहब्बत और दोस्ती का इजहार करें। मौलाना मदनी ने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री 14 जनवरी को अहमदाबाद से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। इसलिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने यह फैसला लिया है कि विभिन्न मार्गों पर नेतान्याहू के दौरे का पुर अमन तरीके से विरोध किया जाएगा। साथ ही जमीयत भारत सरकार से मांग करेगी की वे इजरायली प्रधानमंत्री को भारत न आने दें। फिलिस्तीन के मसले को भारत की रेपुटेशन से जोड़कर देखने के सवाल पर मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि एक भारतीय नागरिक होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी है कि वह इस बात पर सोचें कि बदले हुए हालात में भारत की विदेश नीति को किस दिशा में ले जाने की कोशिश हो रही है और इसके दूरगामी क्या नतीजे होंगे। उन्होंने बताया कि इजरायली प्रधानमंत्री के दौरे का विरोध करने को लेकर दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में रणनीति भी तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed