फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जबरन जमीन अधिगृहित करने का आरोप

राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जबरन जमीन अधिगृहित करने का आरोप

Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जबरन जमीन अधिगृहित करने का आरोप
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अ.) ने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 बाईपास निर्माण में जा रही भूमि के कम मुआवजे व आपत्तियों के निस्तारण के बिना बाईपास निर्माण कार्य जबरन शुरू किए जाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव पहल सिंह यादव ने बताया कि बाईपास में जा रही भूमि का मुआवजा कम दिए जाने को लेकर किसान आरंभ से ही विरोध कर रहे हैं। मुआवजे को लेकर ही किसानों ने डीएम के यहां अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थी। परंतु निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार व उसके गुर्गों ने पुलिस बल के साथ विरोध कर रहे किसानों को भगाकर निर्माण कार्य जबरन आरंभ करा दिया। किसानों का आरोप है कि अधिगृहित भूमि में निजी नलकूपों की विद्युत लाइन तार व खंभे भी ठेकेदार ने उखड़वा कर खुर्द बुर्द कर दिए। इसमें से आधा सामान गायब कर दिया गया है। जबकि विद्युत निगम इस सामान की कीमत किसानों से वसूल चुका है। किसानों ने ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर माल बरामद कराने तथा विद्युत लाइन के तार एवं खंभों का पैसा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed