{"_id":"5a22e8464f1c1b96698b6c65","slug":"31512237126-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिकोत्सव में दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिकोत्सव में दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
सहारनपुर। एसएएम इंटर कॉलेज ने शनिवार को अपना वार्षिकोत्सव मनाया गया। एक ओर जहां कला, विज्ञान और भूगोल विषयों पर प्रदर्शनी आयोजित की गई। वहीं, दूसरी ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी।
वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि राजीव सहाय एंडला रहे, जबकि अध्यक्षता प्रबंधक सीएस माथुर ने की। एनसीसी कैडेट्स ने ब्रिजेश पुंडीर के नेतृत्व में मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के तहत कला, विज्ञान और भूगोल विषय पर प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों और शिक्षकों ने इसका अवलोकन किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके तहत लोक गीतों और देशभक्ति गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। अनेक विद्यार्थियों ने गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। उपप्रबंधक डॉ. अनिल कुमार माथुर और प्रधानाचार्य मनोज काकरान ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. सादाराम, बबीता, नम्रता, शालिनी, पूनम, हरीश, प्रेमचंद, नरेंद्र सिंह, मुनीश कुमार, कुलदीप कुमार, दलीप सिंह, महेंद्र पाल, अजय विश्वास, रामवीर सिंह, सुधीर, पंकज आदि मौजूद रहे।