फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खान विभाग ने जारी की 20 ओर भटठों की आरसी

खान विभाग ने जारी की 20 ओर भटठों की आरसी

Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खान विभाग ने जारी की 20 ओर भटठों की आरसी
खनन विभाग ने जारी की 20 ओर भट्ठों की आरसी
विज्ञापन

सहारनपुर। रायल्टी के बकाएदार ईंट भट्ठों से वसूली करने के लिए प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। शुक्रवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने जिले के 20 ओर ईंट भट्ठों के विरुद्घ आरसी जारी की है। इससे पहले भी करीब 102 ईंट भट्ठों की आरसी जारी हो चुकी है। लगातार जारी हो रही आरसी से बकाएदार भट्ठा स्वामियों में अफरातफरी मची हुई है।

इनमें तहसील देवबंद के फतेहपुर सांपला रोड स्थित अशोक ईंट भंडार पर 30,780 रुपये, गांव चंदपुर कायस्थ स्थित बालाजी ब्रिक्स पर 32,940, सोहनचिड़ा के किसान ब्रिक्स पर 31,320, सांपला रोड फतेहपुर के पंवार ग्रामोद्योग संस्थान पर 25,380 रुपये की बकाएदारी है। नकुड़ तहसील के तीतरों के रुकसाना ब्रिक फिल्ड की 29,700 रुपये, सरूरपुर तगा के जयभारत ब्रिक्स फिल्ड की 44,550, ढकदेई के ग्रामीण ब्रिक्स सप्लायर की 1,73,720, रोशनपुर के वालिया ब्रिक्स फिल्ड की 1,97,050 रुपये, शाहपुर तगा के जय भवानी ब्रिक्स फिल्ड की 1,86,680, बाढी माजरा के सागर ब्रिक्स फिल्ड की 1,42,410,रणदेवी के जगदंबा ब्रिक्स की 28,420 रुपये, कुल्हेड़ी के वंदना ब्रिक्स पर 1,09,730, बाढ़ी माजरा के एकता ब्रिक्स की 3,28,820 रुपये की आरसी जारी की गई है। तहसील सदर के गांव चांदनपुर के शिवशक्ति ब्रिक्स पर 1,25,120, उमाही के मलिक ब्रिक्स पर 20,620, बीतिया के गुरु नानक ब्रिक्स पर 25,650, ढमोला के आफताब, उमर ब्रिक्स पर 14,310, खजूरी अकबरपुर के हिंद ईंट उद्योग पर 3,08,940, पठेड़ के हिंद ब्रिक्स फिल्ड 3,44,580 और उमाही के राठी ईंट उद्योग पर 30,780 रुपये की बकायादारी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि ईंट भट्ठों से राल्यटी का बकाया वसूलने के लिए आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed