फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित मतों के रुझान पर टिकी है सियासी दलों की नजर

दलित मतों के रुझान पर टिकी है सियासी दलों की नजर

Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
दलित मतों के रुझान पर टिकी है सियासी दलों की नजर
सहारनपुर। पहली बार हो रहे निकाय चुनाव में दलित मतदाताओं के रुझान पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी है। यही कारण है कि अपने वोट बैंक के साथ ही हर कोई दलितों को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। दलों ने हिंसा के बाद हो रहे चुनाव में दलित मतदाताओं को मोहरा बनाकर अपने जीत का सपना संजोया है। हालांकि इस चुनाव में दलितों की चुप्पी और भीम आर्मी की सक्रियता ने जरूर राजनीतिक दलों के माथे पर बल खीच रखा है।
विज्ञापन

दरअसल, सहारनपुर के नगर निगम सहित सभी निकायों में दलित मत निर्णायक भूमिका में होने के चलते उनके रुझान इस चुनाव में काफी मायने रखेंगे। यही कारण है कि दलितों को रिझाने के लिए प्रत्याशी पूरी ताकत झोकने में जुटे हैं। यहां तीन निकाय एससी के लिए आरक्षित होने के चलते राजनीतिक दलों ने दलित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। ऐसे में अब वे इसकी कदम से दलितों को रिझाना चाहते हैं। इसके अलावा सहारनपुर हिंसा से पहले और बाद में अपनी पार्टी को दलित हितैषी बताने में जुटा है। यहां बता दें कि निकाय चुनाव में बसपा और सपा पहली बार अपने सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके लिए यह चुनाव बेहद खास भी माना जा रहा है। कारण, बसपा का गढ़ रहे सहारनपुर में छह महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिली है। ऐसे में बसपा इस चुनाव के जरिए खुद को साबित करना चाहती है। यही कारण है कि उसने दलित मतों को एकजुट करने की कोशिश के साथ मुस्लिमों को भी अपने पाले में करना चाहती है। यही कारण है कि नगर निगम में हाजी फजलुर्रहमान सहित छह प्रत्याशी निकायों में उतारे हैं। कांग्रेस भी पूर्व विधायक इमरान मसूद के जरिए मुस्लिमों को और दलितों में सेंधमारी की पूरी कवायद हो रही है। भाजपा पहले ही हिन्दू मतों को एकजुट करने की जुगत से दलितों के बीच सक्रिय है। ऐसे में दलित मतों का रुझान निकाय चुनाव को काफी हद तक प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


नए गांवों में सर्वाधिक दलित मतदाता
नगर निगम सीमा में शामिल किए गए 32 गांवों में ज्यादातर दलित बहुल हैं। ऐसे में नगर निगम चुनाव में दलित मतों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पहली बार निकाय के लिए मतदान करेंगे तो उनका मूड भांपना काफी कठिन हो रहा है। फिलहाल दलितों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed