फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मनोहारी मंचन

सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मनोहारी मंचन

Wed, 27 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मनोहारी मंचन
सहारनपुर। शहर में चल रही विभिन्न श्री रामलीलाओं में सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन का मंचन हुआ। लीला में भगवान श्री हनुमान की एंट्री होने पर दर्शकों ने जयकारे लगाए। कई जगहों पर बैंडबाजों संग श्री बजरंगबली की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर श्री हनुमान प्रस्थान, सुग्रीव मित्रता और बालि वध का मंचन हुआ। रावण का अभिनय राजन कक्कड़, सीता का विद्योत्यमा, सुग्रीव का संदीप शर्मा, बाली का संजय, श्री राम का दिनेश, लक्ष्मण का विनय दुग्गल, हनुमान का तरुण अरोड़ा ने किया। प्रधान गौरव चौधरी, संस्थापक पंडित अवधेश, राकेश छाबड़ा, मोहित छाबड़ा, नरेश कुमार, संजय भसीन, दीपक खन्ना, संजय आनंद, करन मल्होत्रा, सरदार रविंद्र सिंह टीटू मौजूद रहे। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में बालि वध व लंका दहन की लीला हुई। उद्घाटन नगर विधायक संजय गर्ग ने किया। बैंडबाजों संग भगवान श्री हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। राम का रोल नितिन वालिया, लक्ष्मण का अभिषेक अरोड़ा, सीता का निधि, हनुमान का गगनदीप, रावण का सुनील रतन, बाली का सूरज डिम्पी, सुग्रीव का चीनू, तारा का बादशाह, विभीषण का डीके जादौन ने किया। अध्यक्षत सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक महेंद्र कंसल, अशोक छाबड़ा, राजीव अन्नू, सुरेंद्र मोघा, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक, कमल मखीजा, शिवकुमार माणक्य, हरि मोहन सेठी, बब्बर जंग गुरुंग, अशोक कोहली, विमल मेहता शामिल रहे। सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइश कैंप में सुग्रीव मित्रता, बालि वध की लीला हुई। निर्देशन विरेंद्र लखनपाल व भारती पसरीचा ने किया। राम का पवन सेतिया, लक्ष्मण का संजीव छाबड़ा, हनुमान का सुधीर गुंबर, सुग्रीव का मनोज गगनेजा, बालि का जंग बहादुर, शबरी का विकास खुराना, तारा का करण, अंगद का अक्ष्य, जामवंत का अभिनय सजल ने किया। काका सूरी, अनिल रसवंत, नितिन खुराना, राजीव वधवा, विवेक चावला, राधेश्याम नारंग, सार्थक नारंग, मितेश तनेजा, पंकज गुंबर, पिंचू गुंबर, तरुण हुडिया, गगन नागपाल मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा बेहट अड्डा बस स्टैंड पर आयोजित लीला में शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बालि वध की लीला हुई। प्रधान अनिल अग्रवाल, मंत्री चौधरी माइदयाल मित्तल, विभोर जिंदल, अमित गुप्ता, मनुज तायल, नीरज गर्ग, पवन गोयल, हितेश गर्ग, अमित सिंघल, कुलदीप अग्रवाल, राजकुमार राजू, मुकेश दीक्षित, बृजेश अग्रवाल मौजूद रहे। भारती कला मंच रामलीला सभा गोविंनगर में अशोक वाटिका, लंका दहन की लीला हुई। उद्घाटन कांग्रेस नेता मुख्य अतिथि सत्य संयम भूर्यान ने किया। भगवान श्री हनुमान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अशोक वाटिका में रावण का किरदार कर रहे मोहम्मद अली अहमद व सीता योगेश भट्ट के संवादों का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। रावण के पुत्र अक्षय कुमार और पहरेदारों को मारने का दृश्य प्रभावशाली रहा। हनुमान के रोल में सन्नी दीक्षित ने दर्शकों का मनोरंजन किया। समाजसेवी राधेश्याम सचदेवा ने रामायण पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष सरदार सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक नरेंद्र शर्मा, महामंत्री वरुण शर्मा, सरदार पुनीत सिंह धीर, राजीव गुप्ता, प्रभजीत सिंह, संजय टांक, मनीष शर्मा, भारत वर्मा, सन्नी गुलाटी, विनय लाल, सुमित कक्कड़, पंडित मोहित वशिष्ठ, अरूण भारती, प्रेमचंद घाघट, नरेश मौजूद रहे। श्री राधा-कृष्ण म़ंदिर क्लब गांधी पार्क में सुग्रीव मित्रता, बाली वध, हनुमान प्रस्थान का मंचन हुआ। हनुमान की भव्य झांकी देखकर दर्शकों ने तालियां बजाई। अभिषेक ने राम, अभय प्रताप ने लखन, सुशील भारद्वाज ने हनुमान, अमन बंसल ने सुग्रीव, अनुज जैन ने जामवंत का रोल किया। प्रधान जोगेंद्र कुमार, गुरदीप सिंह, राकेश वत्स, राकेश शर्मा, योगेंद्र कुमार, सुभाष चावला, अनिल बहल, हरीश, ब्रजमोहन, विपिन सलूजा, गगन भंडारी, नवदीप आनंद, लखजीत सिंह, रमेश चंद्र छबीला, राकेश वत्स शामिल रहे। नार्दर्न रेलवे रामलीला ड्रामेटिक क्लब के मंच पर बालि वध का मंचन हुआ। उद्घाटन हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने किया। अंकित यादव, ललित, कमल, रितेश कुमार, जितेंद्र पाठक, शिव, प्रदीप शर्मा, टोनी, शैंकी, मोनू कश्यप, तरुण कालरा मौजूद रहे। श्री नवयुवक रामलीला कमेटी हकीकतनगर में सुग्रीव मित्रता व बाली वध का मंचन हुआ। बाली के रोल में विशाल शर्मा, सुग्रीव के प्रेम प्रकाश, हनुमान के विनय कपूर ने उत्कृष्ट अभिनय किया। प्रधान विक्की पाहवा, प्रदीप पाहवा, अमित सेठी, सुभाष आनंद, अशोक वोहरा, मंजीत सिंह, अजीत, भारती, अश्वनी सुखीजा, राहुल, जतिन, सतीश कपूर, अनुराग, विवेक वर्मा, संदीप कालिया मौजूद रहे। उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर बाली वध, अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। श्री राम की आरती गुलशन नागपाल, रवि बब्बर, सतेंद्र आहूजा, शिव गुलाटी, केके गर्ग, विरेंद्र भारती, सुनील मखीजा, विमल विरमानी, पंकज बजाज आदि ने उतारी। संचालन प्रधान रवि जुनेजा ने किया। श्री राम का अभिनय हिमांशु सैनी, हनुमान का विपिन सैनी, लक्ष्मण का रवि भटनागर, सीता का ईशा राज, सुग्रीव का गौतम बग्गा, बालि का अमन चिटकारा, तारा का किरण भट्ट, अंगद का सार्थक वालिया सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न रोल किए। रमन चावला, कुलवंत भाटिया, अनिल गर्ग, हरीश डंग, म6न सिंह, मानव भसीन, मुकेश शर्मा, मुकेश सेठ, सुशील कक्कड़, राजेश पाहवा, अनिल धवन, अमित सेठ, जगदीश प्रसाद शामिल रहे। मानवीय कल्याण समिति लेबर कॉलोनी में सीता हरण का मंचन हुआ। रावण का किरदार शंकर, खरदूषण का राहुल, राम का संजीव आर्यन, लक्ष्मण का जौनी ने किया। मुख्य अतिथि मधुर सिंह, अमिम गगनेजा, पाल्ली कालड़ा, शीतल बिश्नोई, संदीप रावत, दिनेेश हिंदू, प्रदीप कपिल, अमित सैनी, लक्ष्मण कुशवाह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed