फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रावण की भूमिका में एकता का संदेश दे रहा मुहम्मद अली

रावण की भूमिका में एकता का संदेश दे रहा मुहम्मद अली

Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रावण की भूमिका में एकता का संदेश दे रहा मुहम्मद अली
सहारनपुर। श्री रामलीला के मंचन में मुस्लिम कलाकार एकता के रंग भर रहे हैं। शहर की एक रामलीला में पहली बार रावण का रोल कर एक मुस्लिम कलाकार सांप्रदायिकता का संदेश दे रहा है। वहीं कई विभागों के सरकारी कर्मचारी भी अहम भूमिका निभाकर स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर वर्ष श्री रामलीलाओं के मंचन में विभिन्न धर्मों के कलाकार भाग लेते हैं। खासतौर पर इनमें मुस्लिम कलाकार अहम रोल करते हैं। भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर में रामनगर पठानपुरा निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद अली अहमद पहली बार रावण का अभिनय कर सांप्रदायिकता का संदेश दे रहे हैं। मोहम्मद अली का कहना है कि श्री रामलीला में उन्हें रोल करने का पहली बार अवसर मिला है। इससे उनके परिवार और समाज के लोग बेहद खुश हैं। उनके किरदार को देखने के लिए मुस्लिम समाज के लोग भी रामलीला पंडाल में पहुंच रहे हैं। इसी तरह भारतीय कला संगम श्री रामलीला रेलवे टी-2 कॉलोनी में पातालनगरी निवासी मोहम्मद सलीम कई वर्षों से विभिन्न अभिनय कर रहे हैं। अध्यक्ष सतपाल कालड़ा ने बताया कि मोहम्मद सलीम एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्हें जिस भी रोल की जिम्मेदारी दी जाती है, उसमें वह दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ते हैं। मोहम्मद सलीम ताड़का, नारद मुनि, खरदूषण, राम और रावण की सेना में हमेशा कई किरदार कर दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में रेलवे विभाग में ट्रैक मैन के पद पर तैनात सुशील भारद्वाज भगवान श्री हनुमान का, सरकारी अध्यापक नवीन धीमान सुमंत का, सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक तरुण प्रकाश मारीच, खरदूषण सहित विभिन्न पात्रों का और जेई आनंद कुमार सह निर्देशक के रूप में तथा नगर निगम कर्मचारी नितिन नामदेव रामलीला के मंचन में अहम भूमिका निभाने के साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति लोगों के जागरूक कर रहे हैं। श्री आशुतोष मंदिर रामलीला समिति गुरुद्वारा रोड पर रेलवे विभाग में मैकेनिकल-3 की पोस्ट पर तैनात सार्थक जायसवाल ने ताड़का का अभिनय कर अमिट छाप छोड़ी है। श्री रामलीला कमेटी सरसावा में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ सहायक नेपाल सिंह श्री हनुमान व महाराजा दशरथ का और उत्तर रेलवे नाटक क्लब माल गोदाम रोड पर नेेशनल इंश्योरेंस कंपनी के विकास अधिकारी रमन चावला पाताल के राजा का अभिनय कर स्वच्छता के प्रति दर्शकों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed