{"_id":"599dd14f4f1c1b26658b4715","slug":"31503514959-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूब रही तीन साल की बच्ची को एक लड़की ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूब रही तीन साल की बच्ची को एक लड़की ने बचाया
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। दादा के साथ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई तीन साल की बच्ची अचानक पैर रपटने से देवीकुंड स्थित तालाब में गिर गई। इस बीच अचानक वहां पहुंची एक लड़की ने बच्ची को सकुशल बचा लिया।
मोहल्ला भुल्लन शाह निवासी विजय कुमार बजाज ने बताया कि वह अपने पोती माही बजाज और पौत्र अंश बजाज के साथ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था। मंदिर के निकलते समय अचानक माही का पैर फिसल गया और वह देवीकुंड स्थित तालाब में गिर पड़ी। पोती को पानी में डूबता देख विजय बजाज ने भी तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन वह उसे बचाने के बजाए दलदल में फंस गए। जैसे तैसे कर वह स्वयं बाहर निकल आए। इसी बीच अचानक वहां आई एक लड़की ने उसके दादा की मदद से बच्ची को सकुशल बचा लिया। विजय बजाज ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि तालाब की चारदीवारी न होने के कारण उक्त हादसा हुआ है। उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर तालाब के चारों तरफ रेलिंग करवाने के लिए मंदिर कमेटी को आदेशित करने की मांग की है।