{"_id":"5995e8624f1c1b09208b460b","slug":"31502996578-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मचारियों ने पदोन्नति से रिक्त पदों को भरने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे कर्मचारियों ने पदोन्नति से रिक्त पदों को भरने की मांग की
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की बैठक में लोको ब्रांच के कर्मचारियों की पदोन्नति एवं स्टाफ बढ़ाए जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।
मेमू कार शेड में लोको ब्रांच के पदाधिकारियों की ब्रांच सचिव परमजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने पदोन्नति एवं रिक्त पदों पर भर्ती का मुद्दा उठाया। जिसमें हेल्पर से टेक्नीशियन थर्ड के पद पर पदोन्नति, एमसीएम से जेई बने स्टाफ से उत्पन्न रिक्तियों को पदोन्नति से भरे जाने, रीस्ट्रक्चरिंग द्वारा पदोन्नति होने, शेड में सफाई, सेक्शन स्टाफ बढ़ाए जाने के मुद्दे शामिल रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की मजदूर विरोधी दमनकारी नीतियों के कारण मजदूरों को उनका हक नहीं दिया जा रहा है। जिसका एनआरएमयू विरोध करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि रेलवे प्रशासन ने उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो गेट मीटिंग को दोहराया जाएगा। बैठक में इंद्रजीत अनेजा, दुष्यंत कुमार, सुखविंद्र सिंह, सुधीर कुमार, अवतार सिंह, राजकुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।