फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया तहसीलदार का घेराव

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया तहसीलदार का घेराव

Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया तहसीलदार का घेराव
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया तहसीलदार का घेराव
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत के बीच बकायेदार किसान को उठाकर बंद करने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार का उनके कार्यालय में घेराव किया। बाद में एसडीएम की मध्यस्थता से बकायेदार किसान से दस हजार रुपये की वसूली कर उसे मुक्त कर दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ।
बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में भाकियू की मासिक पंचायत चल रही थी। आरोप है कि पंचायत के बीच से तहसीलदार ने शेरपुर पेलो निवासी छह लाख के बकायेदार किसान खालिद को उठवाकर हवालात में बंद कर दिया गया। इसके विरोध में भाकियू कार्यकर्ता तहसीलदार कार्यालय में पहुंच गए और तहसीलदार का घेराव कर लिया। बाद में एसडीएम की मध्यस्थता से बंद किए गए किसान की दस हजार रुपये की रसीद काटकर उसे मुक्त कर दिया गया। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार ने किसानों से ऋण वसूली बंद कर रखी है। इसके बावजूद भी किसानों को ऋण वसूली के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पंचायत में प्रदेश सरकार से ऋण माफी योजना का लाभ मार्च 2017 तक के कर्जदाता किसानों दिलाने की मांग की है। पंचायत के बाद सात सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

एसडीएम वैभव शर्मा ज्ञापन लेने के लिए पंचायत में भाकियू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और उनके बीच में बैठकर उनकी समस्याओं को जाना। पंचायत में मास्टर रघुवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजबीर कांबोज, इसमलाल, लाल सिंह कांबोज, चौधरी रामबीर सिंह, मोहम्मद अनीस, आलिम प्रधान, वीरेंद्र कांबोज, श्याम सिंह, संजय कुमार, चंचल कांबोज, लुकमान, गंगाराम, इरशाद, मेघराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed