{"_id":"5974e8214f1c1bf6518b4708","slug":"31500833825-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुग्गी से टकराई बाइक, युवक की मौत
लखनौती (सहारनपुर)। बुग्गी से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। अन्य सड़क हादसे में एक बच्चे और महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
गंगोह कोतवाली के गांव हुसैनपुर निवासी 35 वर्षीय तंजुल हसन शनिवार रात करीब नौ बजे खेत में पानी करने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह सिंधली नदी के पुल पर पहुंचा तो सामने आ रही रेत की भैंसा बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बुग्गी से उसका सिर टकराने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पता चलने पर परिजन पहुंचे। वे पहले उसे गंगोह सीएचसी फिर जिला अस्पताल ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
उधर, शनिवार रात लखनौती-गंगोह रोड पर पूर्व सांसद की कोठी के पास बाइकों के आमने-सामने टकराने से पुवांरका ब्लाक के गांव डल्ला चौरा निवासी महिला अंजू, धर्मवीर, लखनौती निवासी मोनू घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भर्ती कराया गया।