फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इच्छा शक्ति बढाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराए अध्यापक: डीएम

इच्छा शक्ति बढाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराए अध्यापक: डीएम

Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
इच्छा शक्ति बढाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराए अध्यापक: डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने गुरुनानक इंटर कॉलेज में सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्योँ की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रबंधक और प्रधानाचार्यों के बीच सामंजस्य होना जरूरी है। आपसी सहयोग से विद्यालय का माहौल अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पहले प्राइमरी स्कूलों में भवन, पानी और व्यवस्था अच्छी नही होती थी फिर भी प्रतिभावान छात्र विद्यालय से निकलते थे। आज स्कूलों में सुविधाएं है लेकिन प्रतिभावान छात्र नही निकल रहे है। जीआईसी में लड़के प्रवेश लेते थे तब लैब उपकरण भी अच्छे नही होते थे। लेकिन आईएसएस, आईपीएस, पीसीएस सब उन्हीं विद्यालयों से छात्र निकलते थे। प्रधानाचार्य अध्यापक में इच्छाशक्ति की कमी है। अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाकर बच्चों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराये जिससे प्रतिभा उभरे। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अध्यापक कम है लेकिन जो अध्यापक आयोग से आ रहे है, उन्हें प्रबंधक कार्यभार ग्रहण नही करा रहे है। अगर कोई प्रबंधक आयोग से आने वाले अध्यापको को ज्वाइन नही कराएंगे तो उनके विरुद्ध की जायेगी। जिसके लिये वे स्वयं उत्तरदायी होंगे। बैठक में डीआईओएस द्वितीय रविदत्त, बलविंद कौर, कुदसिया अंजुम, सुशील पुंडीर, मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed