{"_id":"5942e11a4f1c1bdf5e8b4654","slug":"31497555226-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव एक जुलाई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव एक जुलाई को
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव एक जुलाई को
सहारनपुर। जनपद में रिक्त एक सदस्य जिला पंचायत, दस क्षेत्र पंचायत, तीन ग्राम प्रधान तथा 43 सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। रिक्त पदों पर नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून तथा आगामी एक जुलाई को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिलाधिकारी पीके पांडेय ने त्रिस्तरीय उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि एक जिला पंचायत सदस्य, दस क्षेत्र पंचायत, तीन ग्राम प्रधान तथा 43 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर नाम निर्देशन सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक जमा किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 20 जून, 2017 निर्धारित की गई है। 22 जून को नामांकन पत्रों की जांच सुबह 10 से होगी। 24 जून को 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 24 जून को ही अपराह्न तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा तथा तीन जुलाई को सुबह छह बजे से कार्य की समाप्ति तक मतों की गिनती होगी।
-ये रहेगी आरक्षण की स्थिति
डीएम पीके पांडेय ने बताया कि जिन पदों पर निर्वाचन होना है, उनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित साढौली कदीम विकास खंड के जिला पंचायत सदस्य की एक सीट के लिए निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य की 10 सीटों के लिए चुनाव होगा। जिनमें 49-कुन्डा खुर्द (महिला), 29-ठोल्ला फतेहपुर अनारक्षित, 45-गुनारसा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 39-जड़ौदा जट्ट अन्य पिछढ़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 54-चन्देना कोली अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, 19-मुजफ्फराबाद (महिला), 41- कलसिया अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित, 50- तिवड़ा जुनारदार अनारक्षित, 5-तकीपुर अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित तथा 9-भौंकला अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचन होगा। इसी प्रकार प्रधान ग्राम पंचायत 44- मानपुर अनारक्षित, 03- कोठडा अन्य पिछड़ावर्ग महिला के लिए आरक्षित तथा 70-बड़कला अनारक्षित सीट पर चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव होगा उनमें बाढी माजरा, नांगल राजपूत, सातौर, बिलासपुर, ढायकी, रोशनपुर, संभालकी शेख, कैलाशपुर, माटकी झरौली, चौरा खुर्द, सरकडी खुमार, खट्टनवाला मुस्तकम, डेहरा, नूरपुर, साखनखुर्द, अमरपुर नैन, लखनौती, फुलहडी, इस्लामनगर, खटौली, आभा, मुस्कीपुर, फतेहपुर, बरसा, सुनहटी खड़खड़ी, छपरेडी, नंदी, जयंतीपुर, जीवाला अहतमाल, अलीपुर भागुवाला, फरकपुर नवादा, छुटमलपुर, अहमदपुर, कातला, खेड़ी मेवात, दूधगढ़, बुढेडा, कल्याणपुर, सलूली, देवकौला, पठानपुरा मुस्तकम तथा असगरपुर के रिक्त पदों पर एक जुलाई को मतदान होगा।