फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   31 thousand candidates apeared in Lekhpal exam

31 हजार अभ्यर्थियों ने दी लेखपाल परीक्षा

Mon, 09 Nov 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 09 Nov 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
31 thousand candidates apeared in Lekhpal exam
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चकबंदी लेखपाल परीक्षा 2015 कड़ी चौकसी के बीच संपन्न हुई। जनपद के 31 परीक्षा केंद्रों पर करीब 31,000 परीक्षार्थियों ने  परीक्षा दी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए 31 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों को 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुई।
विज्ञापन


 परीक्षा के समय जिला गन्ना अधिकारी आर डी द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर हीरालाल यादव, उप जिला मजिस्ट्रेट एसपी गुप्ता, हवलदार यादव, एसडीएम रामविलास यादव, जिला विकास अधिकारी विक्रम सिंह, डीएसओ ध्रुवलाल यादव, बीएसए बुद्धप्रिय सिंह आदि ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से  संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed