फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   30-year-old man dies by consuming poison, he also cuts his hand vein

30 वर्षीय युवक ने दी जहर खाकर जान, हाथ की नस भी काटी

Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
30-year-old man dies by consuming poison, he also cuts his hand vein
गंगोह (सहारनपुर)। गांव सांगाठेड़ा निवासी 30 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की सुबह नई अनाज मंडी में पड़ा मिला। उसके हाथ की नस कटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में जहर खाने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली में मौजूद गांव सांगाठेडा निवासी मृतक के भाई योगेश पुत्र प्रीतम सिंह ने बताया कि उसका भाई लोकेश सोमवार की सुबह घर से बाहर निकला था। रात लगभग साढे़ नौ बजे लोकेश का फोन उसके पास आया। फोन पर उसने खुद को गंगोह में बताते हुए कहा कि वह सल्फास खाकर जान दे रहा है। उसने उसे फोन पर काफी समझाया और रोका लेकिन वह नहीं माना और उसने फोन काट दिया। इसक बाद उसे रात भर तलाश किया गया, लेकिन वह कहीं नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे गंगोह के नवीन मंडी में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना उन्हें मिली। वह मौके पर पहुंचे तो वह लोकेश था। उसके हाथ की नस कटी हुई थी जिससे खून बहकर जम गया था। योगेश ने इसके बाद कोतवाली जाकर उक्त जानकारी दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मंडी पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के कारण मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, लोकेश की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। लोकेश के दो मासूम बच्चे कभी अपनी मां का तो कभी परिवार के रोते बिलखते सदस्यों को देखकर व्यथित थे। लोकेश द्वारा आत्महत्या करने वजह का पता नही लग सका है। कोतवाली प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम में जहर की पुष्टि हुई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed