फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   3 arrest in gokashi

तीन गोकशी करते पकड़े, डेढ़ क्विंटल मांस बरामद

Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
3 arrest in gokashi
तीन गोकशी करते दबोचे, डेढ़ क्विंटल मांस बरामद
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)।
फतेहपुर पुलिस ने गांव गंदेवड़ा में दबिश देकर गोकशी करते तीन आरोपियों को दबोचा। उनके पास से डेढ़ क्विंटल मांस, तमंचा और कारतूस भी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।

एसओ अमित शर्मा ने बताया सूचना के बाद पुलिस टीम ने गोकशी के लिए बदनाम गांव गंदेवड़ा में घेराबंदी कर गोकशी कर तीन आरोपी रहमान पुत्र सलीम, हुसैन पुत्र फैयाज उर्फ छोटा और शोएब पुत्र नसीम उर्फ कल्लू निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर सहारनपुर को मौके से दबोचा। उनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ ही करीब डेढ़ क्विंटल मांस बरामद हुआ है। पशु चिकित्सक की प्राथमिक जांच में मांस के प्रथम दृष्टया गोमांस होने की पुष्टि हुई है। शेष बरामद मांस के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा । इसके अलावा पुलिस ने जिला बदर रहमान पुत्र सलीम निवासी गंदेवडा को भी अपने घर पर ही रहते हुए पकड़ कर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed