फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   286 candidates of prdhani removed from contest

प्रधानी के 286 दावेदार चुनाव मैदान से हटे

Sat, 21 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
286 candidates of prdhani removed from contest
नाम वापसी के बाद मुजफ्फराबाद ब्लाक में प्रधानी के सौ पदों के लिए 853 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। इस ब्लाक में 133 उम्मीदवारों ने  अपने नाम वापस लिए हैं। साढ़ौली कदीम में प्रधानी की 84 सीटों पर 542 उम्मीदवार चुनावी समर में हैं। यहां 153 ने अपने नाम वापस लिए हैं।
विज्ञापन


नाम वापसी के लिए दोनों विकासखंडों पर सुबह से ही काफी गहमागहमी रही। अपने अपने पक्ष में नाम वापस कराने के लिए जोड़ तोड़ का गणित चलता रहा। मुजफ्फराबाद ब्लाक में प्रधानी की सौ सीटों के लिए 995 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इनमें से जांच के दौरान नौ को रद कर दिया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को 133 के नाम वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में 853 प्रत्याशी रह गए हैं। इन्हें देर शाम तक चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह लेने के साथ ही प्रत्याशियों ने गांवों में पहुंच कर अपना प्रचार भी शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ब्लाक में नाम वापसी के बाद बादशाहपुर, भाखरोड़, समसपुर, जेतपुर खुर्द में दो-दो प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में बचे हैं। जबकि मुजफ्फरपुर, जीवाला अहतमाल और रायपुर कलां में तीन-तीन प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।

साढौली कदीम विकासखंड में 84 सीटों के लिए सात सौ नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। पांच रद्द हो गए तथा 153 ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद यहां 542 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।


जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के 1042 पदों के लिए केवल 1477 ने नामांकन किया था जिसमें से जांच के दौरान 63 रद हो गए और 44 ने नाम वापस ले लिया। यहां 1370 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में ज्यादातर सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिती पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed