फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   26 centers set up for CBSE exams

सीबीएसई परीक्षा कों 26 केंद्र बनाए

Fri, 15 Apr 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
26 centers set up for CBSE exams
सहारनपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। जनपद में परीक्षा कराने के लिए 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की ओर से परीक्षाएं कराने के लिए आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दिव्य जैन को जिला कोआर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन

जनपद के 110 स्कूलों के दसवीं और बारहवीं के 12 हजार से अधिक परीक्षार्थी सीबीएसई की टर्म-2 परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 26 अप्रैल से प्रारंभ होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 14 मई तक होगी, जबकि इंटर की परीक्षा 15 जून को समाप्त होगी। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. दिव्य जैन ने बताया कि बोर्ड की ओर से सभी परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूलों की ओर से छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षार्थी के अलावा उनके माता-पिता, अभिभावकों और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर जरूरी है, साथ ही परीक्षार्थी अपना स्कूल का आईकार्ड भी साथ लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर समेत सभी तहसील क्षेत्र में इस बार 26 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाओं पूरी करने के निर्देश प्रधानाचार्यों को दिए गए है। इस बार कोविड गाइड लाइन के अनुसार एक कक्ष में 18 विद्यार्थी ही परीक्षा देंगे। इसी अनुसार सिटिंग प्लान किया जाएगा। परीक्षा ऑब्जर्वर की जल्द नियुक्ति बोर्ड की ओर से की जाएगी। जिला स्तर पर फ्लाइंग स्क्वाड का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्कूल यूनिफार्म में आए परीक्षार्थी
सहारनपुर। जिला कोआर्डिनेटर डॉ. जैन ने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल की यूनिफार्म में ही परीक्षा देने आएंगे। ऐसा नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे का रहेगा। पौने दस बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। दस बजे के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed