फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   26 candidates filed nomination in the district

विधानसभा चुनाव: जनपद में 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
26 candidates filed nomination in the district
कलेक्ट्रेट नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस के रामपुर मनिहारान प्रत्याशी ओमपाल सिंह व नकुड़ प्रत्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दूसरे चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 26 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए। इनमें बेहट विधानसभा सीट पर चार, नकुड़ में दो, रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर चार, गंगोह में चार, देवबंद में चार, सहारनपुर देहात पर चार और सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर भी चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के गंगोह विधानसभा सीट से प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन ने नामांकन कराया। गंगोह से ही चौधरी रुद्रसेन ने निर्दलीय, मौसम अली राना ने आजाद समाज पार्टी और अशोक सैनी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस से नामांकन किया। बेहट विधानसभा सीट से रईस मलिक ने बसपा, अमजद ने एआईएआईएम, अली खान और इकराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया। नकुड़ विधानसभा सीट से रिजवाना ने एआईएआईएम प्रत्याशी और कमल कुमार शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट से सचिन कुमार ने इंडिया जनशक्ति पार्टी, बृजपाल सिंह ने आजाद समाज पार्टी, जयपाल सिंह ने लोकदल और ओमपाल सिंह ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। देवबंद विधानसभा सीट से चौधरी राजेंद्र सिंह ने बसपा, जहीर हसन ने जनसत्ता पार्टी, बिजेंद्र सिंह ने निर्दलीय और योगेश प्रताप सिंह ने आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। सहारनपुर देहात विधानसभा सीट पर रंजीता ने निर्दलीय, संदीप कुमार ने कांग्रेस, कुरबान ने आजाद समाज पार्टी और पिंकी कुमारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर मनीष अरोड़ा ने बसपा, रीटा ने बहुजन मुक्ति पार्टी, संजय कुमार ने निर्दलीय और मंसूर अहमद ने आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह से सपा प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के साथ पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ सपा नेता इमरान मसूद, डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, शायान मसूद, रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह आदि मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशियों के साथ सांसद हाजी फजलुर्रहमान, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली गुर्जर, प्रवीण चौधरी, जावेद साबरी और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के साथ जिलाध्यक्ष गौतम प्रधान आदि मौजूद रहे।

नामांकन का आज आखिरी दिन
दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन कराने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। नामांकन पत्रों की जांच 29 जनवरी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान और मतगणना 10 मार्च को होनी है।

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे सहारनपुर बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ा

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे सहारनपुर बसपा प्रत्याशी मनीष अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे गंगोह से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मौसम अली राणा व सहारन?

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे गंगोह से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मौसम अली राणा व सहारन?- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे देवबंद बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे देवबंद बसपा प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे गंगोह सपा प्रत्याशी चौधरी इन्द्रसैन

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे गंगोह सपा प्रत्याशी चौधरी इन्द्रसैन- फोटो : SAHARANPUR

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे बेहट बसपा प्रत्याशी रईस मलिक व साथ में बसपा सांसद

कलेक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे बेहट बसपा प्रत्याशी रईस मलिक व साथ में बसपा सांसद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed