फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   257 corona infected including three doctors of district hospital were found

जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों समेत 257 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
257 corona infected including three doctors of district hospital were found
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल के दो और जिला महिला अस्पताल की एक महिला चिकित्सक समेत जनपद में सोमवार को 257 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों में एक वर्ष से कम आयु का एक बच्चा भी शामिल है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,839 पर पहुंच गई है। वर्तमान में 1,701 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

सोमवार को मिले कोरोना मरीजों में जिला जेल परिसर के 11, भिक्कनपुर प्लांट के नौ, धोलापड़ा के आठ और स्वास्थ्य विभाग के सात लोग शामिल हैं, जिनमें तीन चिकित्सक भी हैं। कुराली के सात और नौजली व बड़कलां के छह- छह लोग संक्रमित आए हैं। पुलिस लाइन परिसर के भी तीन लोग संक्रमित आए हैं। इनके अलावा जानखेड़ा, ढकदेवी, उमरी कलां, सोना अर्जुनपुर, नाजिरपुरा, घाटहेड़ा, चकवाली, गोचर महाविद्यालय, इस्माइलपुर, रोडवेज, मोहल्ला सराय, अंबेहटा, अशोक विहार, लबकारी, कायस्थवाड़ा, बैरून कोटला, शास्त्री चौक, पहाड़पुर, डिगौली, नागल, बसेड़ा, गंगदासपुर, जौला, हथौली, साहपुर बांस, मिर्जापुर, मारवा, साढौली कदीम, खरखड़ी, फिराहेड़ी, पुंडैन, चुन्हेटी शेख, नौगावा, अब्दुल्लापुर, सरबतपुर, चौरादेव, मंगलौर, लक्सर, अमरपुर, उत्तम कौलोनी, नवीन नगर, हकीकतनगर, तिवाया, हिम्मतनगर, पुल बंजारान, जनकनगर, क्लेमन टाउन, खानआलमपुरा, धतौली रांघड़, छुटमलपुर, मुसैल, मुजफ्फराबाद, जीवाला, जसमौर, निवादा तिवाया, जयप्रभा नगर आदि जगहों पर भी कोरोना के मरीज मिले हैं। खास बात यह है कि संक्रमितों में छह बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें एक बच्चा एक वर्ष से भी कम आयु का है।
विज्ञापन

जनपद में सोमवार को 257 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 97 मरीज ठीक भी हुए हैं। वर्तमान में 1,701 एक्टिव मरीज हैं। अच्छी बात यह है कि संक्रमितों में कोई भी मरीज गंभीर या ऐसी स्थिति में नहीं है, जिसे भर्ती करना पड़े। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। लोगों को चाहिए कि वह संक्रमण से बचने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed