{"_id":"62a8d03e4953344b631f7df3","slug":"25-thousand-cheated-from-assistant-divisional-commissioner-on-the-pretext-of-help-saharanpur-news-mrt5928864190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बहाने सहायक मंडलायुक्त से 25 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के बहाने सहायक मंडलायुक्त से 25 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहायक मंडलायुक्त डीपी सिंह से 25 हजार रुपये ठगी कर ली गई। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल पर लगाकर शातिर आरोपी ने सहायक मंडलायुक्त को मेसेज भेजकर मदद मांगी। सहायक मंडलायुक्त ने आरोपी के बताए खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में सहायक मंडलायुक्त को पता लगा कि उनके साथ ठगी की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सहायक मंडलायुक्त डीपी सिंह के पास व्हाट्सएप नंबर पर एक मेसेज आया, जिस नंबर पर फोटो विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार की लगी थी। शातिर अपराधी ने एसडीए के वीसी की फोटो अपने व्हाट्सएप नंबर की प्रोफाइल पर लगाते हुए सहायक मंडलायुक्त को मेसेज भेजकर कहा कि वह बीमार हैं और उनको तत्काल 25 हजार रुपये की जरूरत है। तब, सहायक मंडलायुक्त ने बिना कुछ सोचे-समझे आनन-फानन में आरोपी द्वारा बताए खाता नंबर में 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया, लेकिन जब इस संबंध में सहायक मंडलायुक्त डीपी सिंह ने विकास प्राधिकरण के वीसी से आशीष कुमार से जानकारी ली तो पता चला कि उन्होंने कोई मदद नहीं मांगी थी। तब, जाकर सहायक मंडलायुक्त डीपी सिंह को पता लगा कि शातिर आरोपी ने उनके साथ ठगी की है। सहायक मंडलायुक्त ने आरोपी का नंबर देते हुए कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द शातिर आरोपी की पहचान कर उसको गिरफ्तार करेगी। इसके लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।