फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 million ration cards will be distributed in the state soon: Yogi

प्रदेश में जल्द साढे तीन करोड़ राशन कार्ड बांटे जाएंगे: योगी

Sun, 30 Sep 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sun, 30 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
25 million ration cards will be distributed in the state soon: Yogi
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जल्द साढ़े तीन करोड़ राशन कार्ड शिविर लगाकर सांसदों और विधायकों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। सरकार गन्ना किसानों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश में एथनॉल बनाने के नए प्लांट लगाएगी और खांडसारी उद्योग को भी बढ़ावा देगी। योगी ने दावा किया कि सकारात्मक सोच के साथ प्रदेश में भाजपा की बड़ी जीत होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी रविवार को सहारनपुर में चार संसदीय क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार लखनऊ में विवेक तिवारी के साथ जो भी हुआ बेहद दुखद है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषी पुलिस कर्मियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएगी। इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति टालने के लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा किकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के लखनऊ के विवेेक तिवारी कांड पर इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर सीएम ने कहा कि राजबब्बर हर बात बोलने के लिए स्वतंत्र है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कानून का राज कायम करने के साथ हर वर्ग के विकास में जुटी हैं। बिना भेदभाव के निचले स्तर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश की कुछ डिस्टलरी में गन्ने से एथनॉल बनाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही और भी एथनॉल प्लांट लगाए जाएंगे, इससे किसानों को गन्ना भुगतान में किसी तरह की देरी नहीं होगी। अरब देशों से करीब आठ लाख करोड़ रुपये के ईंधन की खरीद होती है। चुनावी तैयारियों पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनावी समर में उतर गई है। 2019 में भाजपा की बड़ी जीत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 लाभार्थियों के घरों पर दस्तक देंगे भाजपा कार्यकर्ता      
सहारनपुर। मुख्यमंत्री मिशन 2019 के लिए सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दस्तक देने का मंत्र भाजपा कार्यकर्ताओं को दे गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की उज्जवला योजना, सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, उजाला, आयुष्मान, जनधन खाते, पेंशन धारकों, स्टार्ट अप, मुद्रा लोन आदि ढेर सारी योजनाएं संचालित की गई है। छह करोड़ लोगों को इनका लाभ पहुंचा है। जिले और विधानसभा स्तर पर समितियां बनाकर लाभान्वित हुए लोगों से संपर्क किया जाए। इसमें धर्म या जाति न देखी जाए। ऋण माफी में सबसे ज्यादा सहारनपुर मंडल के किसान लाभान्वित हुए हैं। उनसे से भी मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए, ताकि उनमें सरकार के प्रति विश्वास और बढ़ सके। जो वंचित हैं उन्हें योजना में लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया जाए। पार्टी के सदस्यता अभियान को बढ़ाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed