फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 lakh quintals of sugar kept in mills waiting to be sold

मिलों में रखी 25 लाख क्विंटल चीनी को बिकने का इंतजार

Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
25 lakh quintals of sugar kept in mills waiting to be sold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर।
जिले की छह शुगर मिलों में रखी 25.39 लाख क्विंटल चीनी को बिकने का इंतजार कर रही है। इस चीनी की बिक्री से प्राप्त धनराशि का उपयोग शुगर मिलें बकाया भुगतान में करेंगी। चीनी स्टॉक रहने की बड़ी वजह चीनी बिक्री के लिए कोटा सिस्टम और लॉकडाउन रहा है, क्योंकि कोरोना काल में खपत कम होने का अनुमान है।
विगत सीजन में जिले में 57.08 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। जनपद की शुगर मिलों के पास स्टॉक में रखी चीनी इतनी है कि उससे बकाया गन्ना मूल्य सहित अन्य भुगतान आसानी से हो सकता है। चीनी का उपयोग फूड प्रोसेसिंग वाली औद्योगिक इकाईयों में भी बड़े पैमाने पर होता है। कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन लागू होने पर अधिकांश औद्योगिक इकाईयां बंद रहीं। इससे चीनी उपयोग में काफी कमी आई है।
विज्ञापन

गांगनौली चीनी मिल के उप महाप्रबंधक एके चौहान ने बताया एक तो केंद्र सरकार ने चीनी बेचने के लिए हर मिल का कोटा जारी किया तो, दूसरे तरफ लॉकडाउन की अवधि में चीनी नहीं बिक पाई। लॉकडाउन के चलते जहां कोल्ड ड्रिंक से लेकर सिरप आदि बनाने वाली औद्योगिक इकाइयां बंद रहीं, वहीं मिठाई आदि की दुकानें भी बंद रहीं। इसके चलते चीनी की खपत कम रही। इसका मिलों की चीनी बिक्री पर विपरीत असर पड़ा। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया सरकार द्वारा जारी कोटे के अनुसार ही शुगर मिलें चीनी की बिक्री करती हैं। इससे प्राप्त धनराशि का उपयोग बकाया गन्ना मूल्य के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा मिल ने बढ़ाई दो लाख क्विंटल गन्ने की मांग
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया सहकारी चीनी मिल सरसावा ने इस सीजन के लिए दो लाख क्विंटल अधिक गन्ने की मांग की है, जबकि अन्य चीनी मिलों की मांग पिछले पेराई सत्र के जितनी है। बीते वर्ष सभी मिलों की मिलाकर 654 लाख क्विंटल गन्ने की मांग थी, जो इस बार 656 लाख क्विंटल है।
मिल वार गन्ने की मांग (लाख क्विंटल)
मिल ---------- इस बार मांग ---- विगत वर्ष की मांग
देवबंद ----------- 25.20 ------------- 25.20
गागनौली ------- 108 ---------------- 108
शेरमऊ ---------- 108 ---------------- 108
गागलहेड़ी ------- 63 ------------------ 63
नानौता ---------- 75 ------------------ 75
सरसावा --------- 50 ------------------ 48
योग ---------- 656 लाख क्विंटल ----- 654 लाख क्विंटल
31 सितंबर तक चीनी मिलों में चीनी का स्टॉक
मिल ----------- स्टॉक (क्विंटल)
देवबंद ------------- 447280
गांगनौली--------- 288041
शेरमऊ------------ 561777
गागलहेड़ी--------- 60075
नानौता------------ 793268
सरसावा----------- 388624
योग ------------- 2539065
(नोट: गन्ना विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed