फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   25 flood security posts set up in the district

जनपद में स्थापित की 25 बाढ़ सुरक्षा चौकी

Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
25 flood security posts set up in the district
सहारनपुर। मानसून सीजन शुरू होने के बाद जिला प्रशासन ने बाढ़ सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। इसके चलते जनपद में 25 बाढ़ सुरक्षा चौकी स्थापित की गई है। जिससे अचानक बाढ़ आदि समस्या के आने पर स्थितियों से निपटा जा सके। इन चौकियों के लिए अधिकारी एवं कर्मचारी भी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में बाढ़ की स्थितियां से निबटने के लिए बाढ़ सुरक्षा चौकी स्थापित कर दी गई है। इन चौकियों पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। तहसील सदर में गागलहेडी, झरौली, सोंधेबांस, टोडरपुर, तहसील नकुड क्षेत्र में कुतुबपुर, सरसावा, लखनौती, रानीपुर बरसी, तहसील मुख्यालय, तिगड़ी रामगढ़, रसूलपुर, तहसील देवबंद के शीतलाखेड़ा और रामपुर मनिहारान तहसील के गांव महेशपुर में बाढ़ सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं। सबसे अधिक बाढ़ चौकी बेहट तहसील में स्थापित की गई हैं। इनमें बरथा कोरसी, नुनियारी, धौलरा, कस्बागढ, शेरपुर पेलो, हैदरपुर उर्फ हिन्दुवाला, अलीपुरा नौगांवा, जैतपुर खुर्द, कोठरी भागमल, कालूवाला जहानपुर दक्षिण उर्फ सतपुरा और खैरी गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

बाढ़ सुरक्षा चौकी पर रहेगी सतर्कता
जनपद में 25 बाढ़ सुरक्षा चौकी स्थापित की गई हैं। इन पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। मानसून सीजन में सभी बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी सतर्क रहेंगे। जिससे बाढ आदि स्थितियां पैदा होने पर आसानी से निपटा जा सके। - रजनीश मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में स्थापित बाढ़ सुरक्षा चौकी
तहसील संख्या
सदर 04
नकुड़ 08
देवबंद 01
रामपुर मनिहारान 01
बेहट 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed