फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   221 roads of sugarcane department looking for pit free

गड्ढा मुक्त होने की राह देख रही गन्ना विभाग की 221 सड़कें

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
221 roads of sugarcane department looking for pit free
किसान उदयवीर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तीन साल से गन्ना विभाग की 221 सड़कें गड्ढा मुक्त होने की राह देख रही हैं। शुगर मिलों को पेराई सत्र प्रारम्भ किए हुए करीब एक माह होने को है। बजट प्राप्त नहीं गन्ना विभाग अपने द्वारा बनवाई गई 221 सड़कों को अभी तक गड्ढा मुक्त नहीं करा सका है। विभाग का दावा है कि उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए शासन से बजट की मांग की है। बजट मिलने पर ही इन सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गन्ना विभाग सड़कों का निर्माण भी कराता है। जिससे किसानों को शुगर मिलों से लेकर क्रय केंद्रों तक पर गन्ना लाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इसलिए विभाग की ओर से सम्पर्क मार्गों का ही निर्माण कराने को प्राथमिकता दी जाती है। गन्ना विभाग न सिर्फ सड़कों का निर्माण कराता है बल्कि इनकी मरम्मत भी कराता है। सड़कों का मरम्मत कार्य शुगर मिलों के पेराई सत्र के शुरू होने से पहले ही कराया जाता है। इस बार भी गन्ना विभाग ने 221 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए सितंबर माह में शासन से 36 करोड़ रुपये बजट की मांग की थी, लेकिन अभी तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए शासन से बजट प्राप्त नहीं हुआ है। सड़कों के गड्ढा मुक्त नहीं होने के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन साल से नहीं मिला कोई बजट
सहारनपुर। गन्ना विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण के लिए बीते तीन साल से शासन से विभाग को कोई बजट नहीं मिला है। हर साल गन्ना विभाग सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने और सड़क निर्माण के लिए बजट की मांग कर रहा है। इस बार भी 36 करोड़ बजट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलों पर विकास अंशदान बकाया
शुगर मिल गन्ना विकास समितियों को विकास अंशदान देती हैं। यह अंशदान 5.50 रुपये प्रति क्विंटल होता है। वर्ष 2020-21 का अंशदान दो मिलों ने तो दे दिया, जबकि चार मिलों पर अभी भी 8.90 करोड़ रुपये बकाया हैं।
गन्ना विभाग ने मुख्यालय के मार्फत शासन से विभाग द्वारा बनवाई गई 221 सड़कों को गड्ढामुक्त कराने के लिए 36 करोड़ के बजट की मांग कर रखी है। अभी तक बजट नहीं आया है। इसके चलते इन सड़कों को गड्ढामुक्त नहीं कराया जा सका है। बजट प्राप्त होती ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।-- केएमएम त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी।
किसान बोले----
सड़क टूटने से हो रही परेशानी
गन्ना सप्लाई करने वाले गांव दल्हेड़ी के किसान उदयवीर सिंह का कहना है उनके गांव से बड़गांव तक यह सड़क गन्ना विभाग ने बनाई थी। अब यह कई स्थानों से टूट गई है। गांव के अधिकतर लोग और छात्र छात्राएं भी इस सड़क से बड़गांव जाते है। सड़क टूटने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-बड़गांव निवासी किसान सुखपाल शर्मा का कहना है कि इस सड़क के टूटने से गन्ना ढुलाई करने में किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। इस सड़क को जल्द ही गड्ढा मुक्त कराया जाए। सड़क टूटने से नानौता शुगर मिल और क्रय केंद्रों पर गन्ना सप्लाई करने में दिक्कत आ रही है।

सुखपाल शर्मा

सुखपाल शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

दल्हेड़ी गाँव की बड़गांव कस्बे में आने जाने वाली सड़क

दल्हेड़ी गाँव की बड़गांव कस्बे में आने जाने वाली सड़क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed