{"_id":"5cc5f2febdec22078b2912da","slug":"21556476670-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी से टकराए वाहन, एसडीएम और तहसीलदार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी से टकराए वाहन, एसडीएम और तहसीलदार चोटिल
विज्ञापन

नकुड़ (सहारनपुर)। सहारनपुर रोड पर छोटा हाथी वाहन और ई रिक्शा चालक ने एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम और तहसीलदार को चोटें आ गईं। एसडीएम के ड्राईवर की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपी चालकों को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार देर शाम एसडीएम शिव नारायण शर्मा और नायब तहसीलदार अजब सिंह राणा नकुड़ से सहारनपुर जा रहे थे। बताया कि जैसे ही उनकी गाड़ी गांव टोली के पास पहुंची तो सामने से आ रहे छोटा हाथी चालक और ई रिक्शा चालक ने एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम और नायब तहसीलदार घायल हो गए। एसडीएम के ड्राईवर करण ने बताया कि एसडीएम ने जब दोनों वाहन चालकों को वाहन को नियमानुसार चलाने की नसीहत दी तो दोनों आरोपी एसडीएम और नायब तहसीलदार के साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अमरदीप लाल ने बताया कि एसडीएम की गाड़ी के चालक करण की ओर से दी गई तहरीर पर छोटा हाथी वाहन चालक प्रदीप निवासी सिद्धार्थनगर और ई रिक्शा चालक गुलाब निवासी सहजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।